जल संस्थान के कर्मचारी-अधिकारियों ने प्रदर्शन किया


नैनीताल। उत्तराखंड जल संस्थान जल निगम, पेंशनर्स एसोसिएशन के सेक्टर मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान संयुक्त मोर्चा की ओर से नैनीताल में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। विभाग के निजीकरण के विरोध में कार्मिकों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार भी किया।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से बीते लंबे समय से निजीकरण का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्मिकों ने विभाग के राजकीकरण की मांग की है। बताया कि इस संबंध में पूर्व में शासन स्तर पर बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कर्मचारियों को 20 फरवरी तक का समय दिया गया था। लेकिन शासन की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने पर अब कार्मिकों ने पुनः आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसके तहत दो दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 27 फरवरी को देहरादून विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अधिशासी अभियंता विपिन चौहान, सहायक अभियंता दलीप विष्ट, अपर सहायक अभियंता त्रिवेंद्र जोशी, अपर सहायक अभियंता गोपाल कार्की, लेखाकार विनय चौधरी, अभिषेक सिंह, कमल नेगी, राजेंद्र प्रसाद, अशोक, ललित सिंह राठौर, विजय साह, संजय जोशी, किशन सिंह विष्ट आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement