नगर के निकटवर्ती बजून क्षेत्र में शराब की दुकान को हटाने को लेकर क्षेत्र की महिलाओं का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा

नैनीताल l नगर के निकटवर्ती बजून क्षेत्र में शराब की दुकान को हटाने को लेकर क्षेत्र की महिलाओं का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा l शुक्रवार को अनशन पर जलाल गांव प्रधान खुशाल, प्रेमा मेहरा, हेमलता ध्यानी अनशन पर बैठे l महिलाओं ने कहां थे आज आंदोलन को 5 दिन पूरे हो गए हैं लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं लीं है उन्होंने चेतावनी दो कि जब तक दुकान नहीं हटाई जाएगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा l महिलाओं द्वारा रात भर आंदोलन किया जा रहा है आंदोलन के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की उन्होंने कहा यदि यहां शराब की दुकान खुलेगी तो क्षेत्र का माहौल खराब हो जाएगा l आंदोलन में दीपा, जानकी, भगवती, पुष्पा, कीर्ति, नीमा, मंजू, कमला प्रेमा सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी l











