पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया

नैनीताल l नैनीताल स्थित पंत पार्क में बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और भारत रत्न से सम्मानित पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के
पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. गोविंद बल्लभ पंत की तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्वांजलि अर्पित करने के साथ हुई, कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम के दौरान मंत्री बहुगुणा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रसस्ती पत्र और शॉल भेंट कर उनको सम्मानित किया गया।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संबोधन में कहा कि वीर भूमि, देव भूमि के साथ देश निर्माण की भूमि है उत्तराखंड। इस दौरान उन्होंर पं. पंत के जीवन और उनके द्वारा किए गए अद्वितीय योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पं. पंत की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, उनके प्रशासनिक कुशलता और उनके द्वारा किए गए समाज सुधार कार्यों की सराहना की। कहा कि पं०गोविन्द बल्लभ पन्त का जीवन देश की स्वतंत्रता की लड़ाई और सामाजिक उत्थान की मिसाल है। उन्होंने अपने संघर्ष और नेतृत्व के माध्यम से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके कार्यों और सिद्धांतों ने न केवल उस समय की राजनीति को आकार दिया, बल्कि आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। उन्होंने कहा की इस जयंती के अवसर पर, हम सभी पंडित बल्लभ पंडित जी की जीवन-यात्रा से प्रेरणा लें और अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को और अधिक सजगता और निष्ठा के साथ निभाएं। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सही मार्ग पर चलकर हम समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पंत पार्क में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्रमवाल, दर्जा मंत्री दिनेश आर्य, शांति मेहरा, विधायक सरिता आर्या, दिनेश आर्य ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, उत्तराखंड के कोर्डिनेटर ललित भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत संयोजक पूरन मेहरा पूर्व सांसद महेंद्र पाल पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण मंडल अध्यक्ष नितिन भूपेंद्र बिष्ट अरविंद पडियर विमल अधिकारी रीना मेहरा तारा राणा विक्रम राठौर सभासद गीता उप्रेती भगवत रावत पूरन बिष्ट राजेश आर्य आदि मौजूद रहे। संचालन नवीन पांडे व हेमंत बिष्ट ने किया ज्योलीकोट में भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर मे शहीद हीरा बल्लभ भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज ज्योलीकोट में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलंन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज पूरा भारत सौ वर्षों के बाद भी बड़ी कृतज्ञता के साथ भारत रत्न पंडित का जन्म दिवस मना रहा है, हम और हमारे समाज को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए पंडित पंत जी त्याग तपस्या और बलिदान सदैव स्वर्ण के अक्षर में अंकित रहेगा, मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी जिला ने छात्र-छात्राओं से कहा हमें अच्छी आदतों को स्वीकार करना चाहिए अपने आदर्श की प्रेरणा लेते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ने कहा की छात्रो को अपने जीवन में एक लक्ष्य बना कर आगे बढ़ते रहना चाहिए, समाज में फैल रही नशे जैसी कुरीति का विरोध करना चाहिए, इस अवसर पर छात्र- छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगारंग प्रस्तुत किये, कार्यक्रम का संचालन कैलाश जोशी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी इन्द्र नेगी, जिला सचिव पान सिंह सिजवाली, ज्योली ग्राम प्रधान शेखर भट्ट, चोपड़ा प्रधान बीना जीना, हेमा कनवाल, रश्मि कनवाल, गोविंद बरगली,पुष्कर जोशी, पूर्व प्रधान जीवन प्रसाद, बाल संसार सैनिक स्कूल प्रबंधक सविता आर्या सहित कई गणमान्य जन एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement