भारतीय सेना के प्रतिष्ठित साटा बैटरी यूनिट ने अपनी स्थापना के गौरवशाली 60 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर धार्मिक अनुष्ठान किए

नैनीताल। भारतीय सेना के प्रतिष्ठित साटा बैटरी यूनिट ने अपनी स्थापना के गौरवशाली 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया। डायमंड जुबली के इस विशेष अवसर पर सैन्य अधिकारियों और जवानों ने मां नयना देवी के चरणों में शीश नवाजा और विश्व शांति व राष्ट्र की समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां नयना देवी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य भजन के साथ हुआ। भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया, जिसमें सैन्य दल के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूजा-अर्चना और विशेष आरती के पश्चात उपस्थित जनसमूह के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर यूनिट की ओर से सैकड़ो लोगों को प्रसाद दिया गया लोगों को प्रसाद बाटा गया साथ ही गुरुद्वारा मैं भी यूनिट के अधिकारियों व जवानों ने हजारों लोगो का प्रसाद वितरित किया l इस अवसर पर कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप सिंह अधिकारी न यूनिट के इतिहास और अनुशासित सैन्य परंपराओं पर प्रकाश डाला। 60 वर्षों की यह यात्रा साटा बैटरी यूनिट के समर्पण और सेवा का प्रतीक है, जिसे आज पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर यूनिट के समस्त अधिकारी व यूनिट के जवान मौजूद रहे।












