आर्या सिस्टर्स का विंटर कैम्प सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नैनीताल। आर्या सिस्टर्स द्वारा दिसम्बर से आयोजित किया गया शीतकालीन (विंटर) कैम्प का समापन समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. यशोदा कार्की, भूमिका पन्त एवं यशराज उपस्थित रहे। समारोह का शुभारम्भ बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से किया गया, जिसके माध्यम से मुख्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान कैम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायी संदेश एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर पूजा आर्या, मोनिका आर्या, दिया आर्या एवं उल्का परिदा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  धूमधाम से मनाया 77वा गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड रही आकर्षण का केंद्र

आर्या सिस्टर्स की ओर से बताया गया कि इस सफल आयोजन में उनके माता हरकी देवी एवं पिता अवतारी राम का पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।