संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर आज नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत आंदोलन 110वें दिन भी जारी रहा।

Advertisement

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर आज नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत आंदोलन 110वें दिन भी जारी रहा।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि निगम कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 करने को लेकर किया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत आंदोलन आज भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि आज उनके नेतृत्व में पिथौरागढ़ के पालेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वहीं पूर्व में लगाए गए पौधों के संरक्षण हेतु तार बाड लगाई गई। उन्होंने कहा कि जब तक नियमितीकरण नहीं होता है तब तक जनपदबार पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण संबंधी आंदोलन जारी रहेगा l कार्यक्रम में वेद प्रकाश विजय बोरा हर सिंह शेर सिंह गोपाल बिष्ट नरेंद्र थापा दीपक नरेंद्र सिंह सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement