सभासद राहुल पुजारी ने भी दिया पालिका कर्मचारियों कि हडताल मे सर्मथन।
नैनीताल l जिला मुख्यालय मे नगरपालिका नैनीताल द्वारा पिछले तीन महीने से अपने कर्मचारियों को वेतन व पेंशन का भुगतान किया गया है एसे मे कर्मचारियों कि दोनो यूनियनो के पदाधिकारियों द्वारा पालिका प्रशासन से कई बार वार्ता कि गई किन्तु कोइ नतीजा नही निकला,किन्तु आज से दोनो यूनियन के द्वारा सयुंक्त रुप से सांकेतिक धरने के साथ हडताल जारी कर दि गई है।अब कर्मचारियों कि परेशानियों को देखते हुए नगरपालिका परिषद के नामित सभासद राहुल पुजारी ने भी कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है। राहुल पुजारी के अनुसार तीन माह से वेतन, पेंशन नही मिलने से कर्मचारियों को उनके परिवारों का पालन -पोषण करने मे अत्यधिक दिक्कतें आ रही है,कई कर्मचारियों से बात करने पर पता चला कि अब तो राशन कि दुकान वालो ने भी उधार देने से मना कर दिया है,कई कर्मचारियों के बच्चों के स्कूलों कि फिस जमा नही हो पाई जिसके कारण या तो बच्चे पेपर नही दे पाए या कितने ही बच्चों का रिजल्ट नही मिल पाया है।और साथ ही वेतन,पेंशन आदि का समय से भुगतान नही होने पर बैंक खातो पर भी गलत असर पडा है, ऐसे मे जनप्रतिनिधि होने के नातें उनका भी दायित्व बनता है कि वे अपने कर्मचारियों का साथ दे,उन्होंने कहा कि यदि पालिका प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द कर्मचारियों कि जायज माँगो को पूरा कर उनके वेतन, पेंशन का भुगतान नही किया जाता है तो वो भी कर्मचारियों के साथ हडताल मे बैठेंगे,जिसकी पूरी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगीं।








