खड़ी टोयोटा में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

नैनीताल: सेनेटोरियम भवाली के पास खड़ी टोयटा कार में सोमवार की सुबह आग लग गई। कार में आग कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी । आग गाड़ी नo डीएल 10 एल जेड 9342 दिल्ली निवासी अजय कुमार पुत्र अशोक कुमार की है। खड़ी टोयोटा कार को फायर यूनिट ने पंपिंग कर होजरील फैलाकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया l फायर यूनिट टीम प्रकाश कांडपाल , पुष्कर सिंह भूपेंद्र सिंह, किशोर सिंह शामिल थे।