कुमाऊं मंडल विकास निगम संयुकत कर्मचारी महासंघ के शिष्टमंडल ने बुधवार को नैनीताल में जिलाधिकारी से मुलाकात की

नैनीताल । कुमाऊं मंडल विकास निगम संयुकत कर्मचारी महासंघ के शिष्टमंडल ने बुधवार को नैनीताल में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गैस वितरण के मामले में निगम के कर्मचारियों के साथ लोगों की ओर से की जा रही अभ्रदता व मारपीट किए जाने की घटनाओं पर रोष जताते हुए इस तरह के मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराने जाए तथा इस तरह के प्रकरणों में तत्काल रोक लगाए जाने की गुजारिश की। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इन घटनाओं की पुनर्रावृत्ति होने पर महासंघ आंदोलन करने के लिए विवश होगा। मामले को लेकर शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी रयाल के माध्यम से सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन भी सौपा।
शिष्टमंडल में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में खाड़ी देशों में युद्ध के कारण संपूर्ण भारत में गैस इत्यादि की समस्या हो रही है। कुमाऊँ मण्डल विकास निगम द्वारा कुमाऊँ मण्डल में ४९ गैस एजेन्सियों का संचालन करते हुए वर्तमान में आई0ओ0सी0 प्लान्ट से प्राप्त गैस आपूर्ति के अनुसार सभी शहरी/ग्रामीण उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप गैस वितरण का कार्य किया जा रहा है। कहा कि वर्तमान गैस संकट के समय जनता द्वारा गैस एजेन्सियों/ गोदामों में अनावश्यक भीड़ लगायी जा रही है जिससे गैस वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है। गैस की गाडियों को अनावश्यक रोका जा रहा है। शिष्टमंल के मुताबिक बीते ३० मार्च २०२६ (सोमवार)को हल्द्वानी नगर निगम के पार्षदों द्वारा इंडेन गैस एजेन्सी के कर्मचारियों/प्रबन्धक के साथ मेयर कार्यालय में बुलाकर अभद्रता करते हुए अशोभनीय व्यवहार किया गया तथा धमकी दी जा रही है जिससे निगम के समस्त कर्मचारी आक्रोशित हैं। इसी प्रकार अन्य गैस एजेन्सियों में भी जनप्रतिनिधियों / जनता द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता/गालीगलौच की जा रही है जिससे निगम कर्मचारियों व वितरण कर्मियों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गैस वितरण में हो रही इन सभी कठिनाईयों को संज्ञान में लेते हुए इस संबन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने की जाए अन्यथा निगम महासंघ/ पूर्ण कर्मचारियों द्वारा ऐसी स्थिति में गैस वितरण कार्य करने में असमर्थ रहेगें तथा आंदोलन इत्यादि के लिये बाध्य होगें जिसकी पूर्ण जिमेदारी स्थानीय प्रशासन व सरकार की होगी। शिष्टमंल में महासंघ के अध्यक्ष मंजुल प्रकाश सनवाल, महामंत्री रमेश चंद्र पंत, संयोजक संतोष पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा दत्त भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक पांडे,संगठन मंत्री मो.आशिफ तथा सचिव अमर साह शमिल थे।