मृतक आत्माओ की शांति के लिए आप नगर इकाई ने की शोक सभा


नैनीताल| आम आदमी पार्टी नैनीताल नगर, व विधानसभा के दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने सोमवार को पैलेस होटल में शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के पिता स्व. प्रेम सिंह नेगी, उत्तर प्रदेश वेटनरी के संयुक्त निदेशक डॉ. मुखौलिया, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सेना की वीरांगना पार्वती देवी, ताल चैनल के दीपक बिष्ट, सभासद राजू टांक व कानपुर से आए पर्यटक के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी नैनीताल के नगर अध्यक्ष भुवन आर्य ने कहा की दीपक बिष्ट उर्फ दीपू और सभासद राजू टांक की अल्पायु में मृत्यु होना बेहद दुःख की बात हैं। कहा की दीपू ने नैनीताल नगर की ऐतिहासिक धरोहर हो जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। जो नगर के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं सभासद राजू टांक ने अपने वार्ड के लिए कई विकासात्मक कार्य किए। जिनको कोई भुला नहीं सकता। जिसपर सभी सदस्यों ने मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना करने के साथ ही अन्य नगरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल सेंट्स’ कॉलेज, नैनीताल में ‘कॉस्मिक कार्निवल 2025’ का सफल आयोजन, देश-विदेश के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान और खगोल के रहस्यों को जाना

इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य महामंत्री देवेंद्र लाल, नैनीताल विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप साह, प्रदेश सचिव हेम आर्य , विधानसभा उपाध्यक्ष प्रमोद सहदेव,नगर उपाध्यक्ष किशन लाल, सोशल मिडिया प्रभारी गौरव कुमार, पूर्व यूथ अध्यक्ष सनी सेलवन, उपेंद्र बेदी, पूर्व जिलाध्यका काव्या बेदी, मोहित राजपूत, नगर उपाध्यक्ष नईम अहमद निम्मो भाई, दीपक कुमार,अक्षय कुमार,सूरज कुमार, ललित पंत, अर्जुन कुमार, भीम कुमार, दीपक आर् नफीस अहमद, शोहाब भाई, इंदर आर्य, मनोज आर्य, आदि मौजूद रहें।

Advertisement