संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा की वर्तमान में चल रही माउंट कैलाश यात्रा से निगम को कोई फायदा नहीं है।

Advertisement

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा की वर्तमान में चल रही माउंट कैलाश यात्रा से निगम को कोई फायदा नहीं है। निगम द्वारा मात्र बुकिंग की जा रही है। इसका लाभ हैली कंपनी व स्थानीय लोगों को ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा यात्रियों की बुकिंग की जाती है। केवल पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में इनके रहने की व्यवस्था कराई जाती है। यात्रा मार्ग में बने किसी भी कैंप में यात्रियों को नहीं रुकाया जाता है ।पिथौरागढ़ नैनी सैनी से इन्हें गुंजी हेली से ले जाया जाता है। जिसमें निगम का कोई लेना-देना नहीं है। उसके बाद इन्हें नाबी में स्थानीय होमस्टे में ही रुकाया जाता है । जहां यात्री तीन दिन स्थानीय होमस्टे में रुकते हैं। गाइड भी स्थानीय व्यक्ति को बनाया जाता है। पूरा सिस्टम ही प्राइवेट को दिया जा रहा है। उसके बावजूद समाचार पत्रों में निगम को फायदे होने की बात कही जा रही है। व स्थानीय लोगों को फायदा ना होने की बात कही जा रही है यह सरासर गलत है। सरकार द्वारा लोकल को ही वरियता दी जा रही है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा ही वर्ष 1981 से कैलाश मानसरोवर यात्रा का सफल संचालन किया जाता रहा है। वर्ष 2019 में यात्रा बंद हो गई। उसके बाद आदि कैलाश यात्रा 2022 से प्रारंभ की गई।कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा ही सर्वप्रथम 1990 से आदि कैलाश यात्रा का संचालन किया गया ।इस क्षेत्र में पर्यटन की शुरुवात कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा की गई।
उन्होंने कहा कि माउंट कैलाश दर्शन सभी के लिए खोला जाना चाहिए। ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके। लेकिन यह कहना कि कुमाऊं मंडल विकास निगम को लाभ मिल रहा है सरासर गलत है इसका पूरा-पूरा लाभ हेली सेवा व स्थानीय लोगों को ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कई यात्री पैदल मार्ग से भी जाना चाहते हैं। इसलिए सरकार को चाहिए की पौराणिक परिपथ पागू, नारायण आश्रम ,सिरखा, गाला, बूंदी , गुंजी होते हुए पूर्व की भाति खोला जाना चाहिए और इस मार्ग का भी सरकार को रखरखाव करना चाहिए।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement