शहीद श्री खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय का वार्षिक क्रीड़ा समारोह हुई सफलतापूर्वक सपंन्न, प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों को भाजपा नेता हेम आर्य ने किया सम्मानित


नैनीताल। बेतालघाट शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में वार्षिक क्रीडा़ समारोह का आज भव्य आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो .विनय कुमार विद्यालंकार द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमचंद्र आर्य व विशिष्ट अतिथि डॉ. दीप चंद्र रिखाडी़ रहे। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने 100 मी, 200मी 400 मी दौड़ महिला और पुरुष वर्ग, 800मी.पुरुष वर्ग, लम्बी कूद महिला एवं पुरुष वर्ग, भाला फेंक महिला व पुरुष वर्ग,गोला फेंक महिला पुरुष वर्ग में प्रतिभाग किया। 200 मी दौड़ महिला वर्ग में प्रथम पूजा जोशी,द्वितीय यशोदा और तीसरा स्थान चंद्रा ने प्राप्त किया, 100 मी दौड़ में महिला वर्ग में पूजा जोशी ने प्रथम, चंद्रा ने द्वितीय और रीमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग 400 मीटर की दौड़ में निकिता ने प्रथम, पूजा जोशी ने दूसरा और छाया पंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही 100 मी पुरुष वर्ग में दीपक कुमार ने पहला, सतीश चंद्र ने दूसरा और सुनील कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं के साथ अपने स्कूली जीवन के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वे भी स्कूल में आयोजित होने वाले क्रीड़ा समारोह में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम करते थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रह कर जीवन को सकारात्मक तरिके से जीने की सलाह दी। जिसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य व सभी अतिथिगणों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण -पत्र वितरित किए गए। इस दौरान पूजा जोशी ने महिला वर्ग और नीरज कुमार ने पुरुष वर्ग में चैंपियन्स ट्रॉफी अपने नाम की। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ जयति दीक्षित ने किया। इस दौरान डॉ. ईप्सिता, डॉ.दीपक डॉ.तरुण कुमार आर्या,ममता पाण्डेय, डॉ.निर्मला,संतोष भारती,डॉक्टर फरजाना अजीम, दिनेश कुमार जोशी, सपना आर्य,संतोष भारती, छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष कुसुम,सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष हिमानी बिष्ट,आरती मुकेश रावत, प्रेम देवी,ललित मोहन व महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।