दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लि० नैनीताल की 51 वीं शाखा गुरुद्वारा रोड, नानकमत्ता (उ०सिं० नगर) का शुभारंभ बुधवार को हुआ

नैनीताल l दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लि० नैनीताल की 51 वीं शाखा गुरुद्वारा रोड, नानकमत्ता (उ०सिं० नगर) का शुभारंभ बुधवार को हुआ। जिसका शुभारंभ बैंक अध्यक्ष विनय साह, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार जैन, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह, महासचिव गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमरजीत सिंह बोपारा, पूर्व विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा एवं श्री बलदेव सिंह हरियान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डॉ० प्रेम सिंह राणा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शाखा के व्यावसायिक कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बैंक के संचालक मण्डल के सदस्य श्री गिरीश चन्द्र पाठक भी उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों में संजय साह (सचिव), हरीश चन्द्र साह (क्षेत्रीय व्यवसाय विकास प्रमुख), धीरज जोशी (प्रबन्धक), दिनेश चन्द्र जोशी, राजेंद्र सिंह मेहरा एवं हरीश चन्द उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष विनय साह के द्वारा नानकमत्ता के सम्मानित नागरिकों का अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ाने हेतु धन्यवाद व्यक्त किया गया। बैंक के सचिव श्री संजय साह के द्वारा जनसमूह को संबोधित करते हुए आशा व्यक्त की गयी कि बैंक अपने ग्राहकों को नवीनतम तकनीकी सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है एवं बैंक अपने ग्राहकों को यूपीआई आधारित बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रयासरत् है। बैंक इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक रु. 4500 करोड़ से अधिक का व्यवसाय प्राप्त कर लेगा।