नैनीताल के शिक्षकों ने किया प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का तर्पण

नैनीताल l राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के शिक्षकों ने प्रधानाचार्य वि भीमताल दीप पन्त भागीय सीधी भर्ती नियमावली को मृत घोषित करते हुये इस नियमावली की आत्मा की शांति के लिए चित्रशिला घाट रानीबाग में तर्पण कार्यक्रम किया। विदित हो कि अपनी मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ का आन्दोलन पूरे उत्तराखण्ड में 18 अगस्त 2025 से चल रहा है। शिक्षकों ने अपनी मांगों को पूरा न करने का आरोप उत्तराखण्ड सरकार व शिक्षा मन्त्री पर लगाया। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पदोन्नति व वार्षिक स्थानान्तरण किया जाना तथा प्रधानाचार्य विभागीय सीमित भर्ती परीक्षा को निरस्त कर शत-प्रतिशत पदों को पदोन्नति द्वारा भरा जाना है। तर्पण कार्यक्रम में कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष डॉ.गोकुल सिंह मर्तोलिया,कुमाऊं मण्डल मंत्री रविशंकर गुसाईं, मण्डल उपाध्यक्ष महेन्द्र पटवाल, जिला अध्यक्ष नैनीताल गिरीश चंद जोहल्द्वानी गणेश जोशी शी, जिला उपाध्यक्ष मदन गिरी गोस्वामी, महिला जिला उपाध्यक्ष कविता कपकोटी, जिला संयुक्त मंत्री गिरीश राजेंद्र परवाल, ब्लॉक अध्यक्ष बेतालघाट दिनेश रावत, ब्लॉक अध्यक्ष हल्द्वानी हरीश पाठक, ब्लॉक मंत्री गणेश जोशी, ब्लॉक मंत्री रामगढ राजनारायण धामी, जिला संगठन मन्त्री, ब्लॉक अध्यक्ष ओखलकाण्डा भास्कर पाण्डेय, ब्लॉक मंत्री भुवन जोशी, ब्लॉक मंत्री धारी मुकेश फुलारा, ब्लॉक मन्त्री दुर्गादत्त गुणवंत, डॉ.धर्मेंद्र पनेरु, डॉ.विवेक पाण्डेय, पुष्पेश सांगा, गोपाल गुणवंत, डॉ.प्रीती मजगाइ, मनीष त्रिपाठी, नरेन्द्र पंत, संजय पाण्डेय, तिलक तिवारी आदि थे।