तल्लीताल पुलिस ने घायल व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर बचाई कीमती जान

नैनीताल l तल्लीताल पुलिस को पाइंस भवाली रोड नैनीताल के पास स्कूटी से नीचे उतरते वक्त एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिरने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे, जहां पर एक व्यक्ति लगभग 100-150 मीटर गहरी खाई मे गिरा हुआ था।
पुलिस टीम एसडीआरएफ तथा फायर की मदद से उक्त घायल व्यक्ति कमल सिंह मेहरा पुत्र बालम सिंह मेहरा निवासी पंगोट मल्लीताल नैनीताल उम्र 33 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू किया गया। उसके शरीर मे खुली व गुम चोट आई थी, इसके बाद पुलिस घायल को तत्काल सरकारी वाहन से जिला चिकित्सालय बीडी पांडे मल्लीताल उपचार हेतु पहुंचाया गया। रेस्क्यू टीम मैं
थानाध्यक्ष मनोज सिंह नयाल, हेड कांस्टेबल दीवान नाथ कांस्टेबल अमित गेहलोत एसडीआरएफ व फायर कर्मी शामिल थे l

यह भी पढ़ें 👉  विश्व वानिकी दिवस विशेष

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad