संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैबिनेट में संविदा दैनिक वेतन कर्मचारियों की नियमितीकरण संबंधी प्रकरण पर प्रस्ताव पारित करने पर आभार जताया
नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैबिनेट में संविदा दैनिक वेतन कर्मचारियों की नियमितीकरण संबंधी प्रकरण पर प्रस्ताव पारित करने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जो कट ऑफ डेट 2018 रखी गई है वह कट ऑफ डेट 2025 की जाए। जिससे लंबे समय से कार्यरत ज्यादा से ज्यादासंविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम गढ़वाल मंडल विकास निगम सहित अन्य विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का वन टाइम सेटलमेंट के तहत नियमितीकरण किया जाए । उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में यह सरकार की बड़ी उपलब्धि होगी ।उन्होंने कहा कि निय मितीकरण की मांग को लेकर उनके द्वारा 3 जुलाई 2024 से राज्य में अनूठा पौधारोपण अभियान चलाया गया जो आज 486 वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा जो आंदोलन प्रारंभ किया गया उसके तहत ही सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया ।उन्होंने उपनल कर्मचारियों के आंदोलन का भी समर्थन किया है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि अब निगम प्रशासन को निगम के संविदा कर्मचारियों की वरीयता सूची जारी करते हुए शीघ्र निगम के रिक्त पदों के सापेक्ष नियमितीकरण की कार्रवाई प्रारंभ करनी चाहिए। उन्होंने कहां की जब तक निगम के कर्मचारियों की नियमितीकरण संबंधी प्रकरण का निस्तारण नहीं किया जाता है तब तक उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।









