उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई


नैनीताल l उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत की अध्यक्षता और प्रशांत मेहता के संचालन में आयोजित हुई। बैठक में राज्य के समस्त विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों के लंबी अवधि से रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग की गई वहीं सभी विश्वविद्यालयों में कार्यरत समस्त कर्मचारियो की पदोन्नति सहित सभी विश्वविद्यालयों में स्टफिंग पैटर्न लागू करने , सभी विश्वविद्यालयों में गोल्डन कार्ड व्यवस्था और संविदा, उपनल कर्मियों के नियमितीकरण की मांग की गई। वहीं सभी राजकीय विश्वविद्यालय में कार्मिकों हेतु समान सेवानियमावली प्रख्यापित करने की भी मांग की गई।
बैठक के प्रारंभ में महासंघ द्वारा उत्कृट कार्य हेतु गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ को सम्मानित किया गया जिस हेतु संघ के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज, सचिव मलिक को सम्मानित किया गया।
बैठक में उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के संरक्षक कुलदीप सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष तकनीकी विश्वविद्यालय के दीपक कुमार सुंदरियाल, मुक्त विश्वविद्यालय के भारत नैनवाल, डा लक्ष्मण सिंह रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंदी शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, देवेंद्र धामी, विपिन कुमार, प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रमोहन पैन्यूली, संगठन मंत्री आशुतोष गैरोला, कार्यकारिणी सदस्यों के साथ अल्मोड़ा विश्वविद्यालय से कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जीवन मठपाल, कुमाऊं विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गणेश बिष्ट, मुक्त विश्वविद्यालय से विमल चौहान, दून विश्वविद्यालय से सुदर्शन जुयाल, भरसार विश्वविद्यालय के धन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंदन रावत, विनोद कुमार, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष खीमानंद भट्ट, सचिव अजय कुमार, छत्रपाल सिंह, नर्सेज संघ की अध्यक्ष स्मिता कोठियाल सहित सभी सदस्य शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज, नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ से मिले कमेटी के पदाधिकारी
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad