पूर्णाहुति के साथ हुआ श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन”



नैनीताल l देवी मंदिर भवाली में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आज दशमी के शुभ अवसर पर के श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के मुख्य यजमान श्रीमती नीलम मेहरा बालम सिंह मेहरा, ,श्रीमती वसंती मेहरा सगत सिंह मेहरा तथा श्रीमद् देवी भागवत कथा के समस्त यजमानों के द्वारा, समस्त आचार्यों द्वारा आज प्रातःकाल आचार्य व्यास कैलाश चंद्र सुयाल,उप व्यास
कैलाश चंद्र पांडे,आचार्य कैलाश चंद्र जोशी,आचार्य गिरीशचंद्र जोशी,आचार्य नीरज पलड़िया,‌
मोहन चन्द कपिल, दीपेश कपिल द्वारा नित्य पूजन अभिषेक,भगवती विग्रह पूजन,गणेश पूजन,पंचांग पूर्वांगादि पूजन,तथा मन्दिर परिसर में समस्त देवी-देवताओं का विधिवत पूजन अर्चन, हवन,यज्ञ,पूर्णाहुति, गोदान कन्या पूजन किया गया।इस शुभ अवसर पर संगीत कलाकारों के द्वारा देवी भजनों के गायन से आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार से सारा भवाली क्षेत्र भक्ति की इस पावन गंगा में हुआ सराबोर। हजारों की संख्या में श्रृद्धालुओं के द्वारा पुस्तक पूजन,व्यास पूजन किया गया महाआरती के उपरांत व्यास कैलाश चंद्र सुयाल जी द्वारा अखिल ब्रह्माण्ड नायिका जगज्जननी देवी भगवती की नौ दिवसीय कथा के महत्वपूर्ण आयोजन हेतु आयोजक व मुख्य यजमान बालम सिंह मेहरा जी को तथा सभी यजमानों, आचार्यों,तथा समस्त नगरवासियों , श्रोताओं को सभी श्रृद्धालुओं तथा समस्त सहयोगियों को आशीर्वाद दिया।गोलज्यू मंदिर घोड़ाखाल के आचार्य जीवन चन्द जोशी जी ने आयोजक बालम सिंह मेहरा जी द्वारा किए गए इस श्रीमद् देवी भागवत कथा के आयोजन हेतु उन्हें ह्रदय से आशीर्वाद दिया।आज संगीत गायकों आचार्य उमा शंकर कपिल,नीरज सती,आचार्य नीरज ढौंढियाल के द्वारा देवी भजनों के उपरांत सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा” पाठ किया गया तथा बहुत ही सुन्दर सुन्दर भजनों का गायन किया गया जिसमें श्रोताओं के द्वारा भी सहयोग किया गया।
मुख्य यजमान बालम सिंह जी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा के सफलतापूर्वक व निर्विघ्न सम्पन्न होने पर अपने आशीर्वचन स्वरुप सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस यज्ञ को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने हेतु समस्त ईष्ट मित्रों,बन्धु बान्धवों,मातृशक्ति,व्यास जी,उप व्यास जी,समस्त आचार्यों, संगीत कलाकारों, देवी मंदिर भवाली परिवार के समस्त सहयोगियों,समस्त नगरवासियों, श्रोताओं का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्वल भविष्य,मंगलमय जीवन की कामना की।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हरि शंकर काण्डपाल,महेश जोशी,मनीष साह,नवीन क्वीरा,आरती भगत, राजेश चन्दोला, जीवन चन्द जोशी, प्रमोद क्वीरा, गुड्डू क्वीरा, गिरीशचंद्र तिवारी,प्रकाश पंत, डॉ.ऊषा तिवारी, महेंद्र सिंह,अजय बिष्ट, तनुजा कनवाल,माला कनवाल, प्रशान्त जोशी, लवेन्द्र क्वीरा,सुमीता काण्डपाल, नीमा क्वीरा,नीतु बिष्ट, नीलम मेहरा, आरती भगत,सगत सिंह मेहरा, बसन्ती मेहरा, भगवती सुयाल, हर्षित सुयाल तथा अनेक श्रद्धालु भक्तों के ने सहयोग प्रदान किया। कथा के परायण के उपरांत विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा प्रसाद प्राप्त किया।‌

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एव विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान 615वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad