राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

नैनीताल l 23 मार्च को UGIP नैनीताल द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्रधानाचार्य ए. के. एस . गौड़ तथा मेरा युवा भारत की सहायक निदेशक श्रीमती डोल्वी तेवतिया द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद दिवस के अवसर पर NSS स्वयंसेवकों द्वारा पदयात्रा निकाली गई, इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल द्वारा स्वयंसेवकों को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने ग्राम नारायण नगर, पिटरिया एवं गैरिखेत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान सड़कों, सार्वजनिक स्थलों तथा आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम अधिकारी ने सभी स्वयंसेवकों को समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने, स्वच्छता, अनुशासन एवं सेवा भाव को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार विशेष शिविर का प्रथम दिवस उत्साह, सेवा भावना एवं सामाजिक जागरूकता के साथ शुरू किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राजेश लोहनी, सुरेश सिंह, श्रीमती भावना आर्या तथा गिरधारी बिष्ट ,राधिका देवी, परिचर उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा करें विभाग ताकि निर्माण कार्यों में लागत न बढ़े-मुख्य सचिव, सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उनका समय से निस्तारण किया जाय-मुख्य सचिव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad