उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान नैनीताल में से स्किल वीक का शुभारंभ किया गया
नैनीताल l उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान नैनीताल में से स्किल वीक का शुभारंभ किया गया। स्किल वीक का आयोजन 23 से 28 फरवरी 2026 तक किया जायेगा। स्किल वीक के अंतर्गत उभरते हुए क्षेत्रो में विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओ का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख एवं उद्यमिता आधारित कौशलों से जोड़ना है। स्किल वीक के प्रथम दिवस उद्यमिता एवं स्टार्टअप बूटकैंप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में कैलाश सिंह, सहायक महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र नैनीताल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टार्टअप, स्वरोजगार, सरकारी योजनाओं तथा उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा छात्रों को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए साइबर सिक्योरिटी एवं एथिकल हैकिंग विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जो टाटा स्ट्राइव द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया। इस सत्र में डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव एवं आधुनिक तकनीकी खतरों के प्रति जागरुकता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह गौड़, समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्किल वीक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप उन्हें तैयार करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। तत्पश्चात विद्यार्थियों को स्किल वीक के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया ।










