सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन भी कार्यक्रम आयोजित किए गए

नैनीताल l उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी एमoकेoपीo, पीoजीo कॉलेज, देहरादून में राष्ट्रीय सेवायोजन के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सचिव महोदया द्वारा महिलाओं के अधिकार, पोश एक्ट, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून से महिलाओं को मिलने वाले निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी।
उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉक्टर सरिता कुमार, कार्यक्रम अधिकारी, डॉक्टर ममता सिंह सहित कॉलेज के प्रोफेसर और लगभग 250 छात्राएं उपस्थित रहे। सचिव महोदया द्वारा अंत में एनoएसoएसo की छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा भी सहयोग किया गया। प्रधानाचार्या द्वारा सचिव को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।