शिक्षाविद आशानंद शास्त्री का 124 वाँ जन्मोत्सव संपन्नशिक्षा संस्कार के बिना अधूरी है- राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

Advertisement

फरीदाबाद l शिक्षाविद आशा नंद शास्त्री का 124 वाँ जन्मदिन आशानंद सीनियर सेकंडरी ,संजय गांधी मेमोरियल नगर, फरीदाबाद में मनाया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विद्वान आचार्य विद्या प्रसाद मिश्र ने यज्ञ करवाया उन्होंने कहा कि महान आत्माओं को याद करने से उनके गुण प्राप्त होते हैं I मुख्य अतिथि केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि शिक्षा केवल अक्षर या किताबी ज्ञान नहीं है अपितु संस्कार देने से ही पूर्णतः को प्राप्त होती है I उन्होंने कहा कि आशानंद शास्त्री जी ने दो विद्यालयों की स्थापना करके मध्यम वर्ग को शिक्षा देने का सराहनीय कार्य किया है इसके साथ ही भारतीय संस्कृति के संस्कार, नैतिक शिक्षा भी देने का काम किया है जिससे आदर्श मनुष्य का निर्माण हो सके Iमुख्य यज्ञमान पुष्पा शास्त्री व आर्य नेता सुरेन्द्र शास्त्री
रहे I आचार्य चन्द्रशेखर शास्त्री ने प्रवचन हुआ I
का उपदेश हुआ I आर्य नेता रमेश गाड़ी, जितेन्द्र तायल आदि ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की I पुष्पा शास्त्री ने कुशल संचालन किया I अल्का आर्य व भारत भूषण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया I

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मेहता बने अध्यक्ष रावत महासचिव चुने गए जबकि संयुक्त सचिव प्रेस पर अधिकारी निर्विरोध चुने गए

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement