रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में शांति कार रैली १९ फरवरी २०२६ को नैनीताल में डीएसए मैदान से आयोजित की जाएगी

नैनीताल l रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में शांति कार रैली १९ फरवरी २०२६ को नैनीताल में डी एस ए मैदान से आयोजित की जाएगी ।
आज के दौर में शांति, सदभावना और भाईचारे के संदेश को महत्व देते हुए रोटरी मंडल ३११० के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष रो राजेन विद्यार्थी के नेतृत्व में यह पीस कार रैली बरेली शहर से १८ फरवरी को रवाना हो कर पीलीभीत होते हुए रुद्रपुर पहुंचेगी , वहां से १९ फरवरी को काशीपुर होते हुए इस रैली का सायं ३ बजे नैनीताल आगमन होगा, नैनीताल रोटरी क्लब के सदस्य अपने वाहन में दोपहर २.५० बजे बारापत्थर के समीप इस पीस कार रैली का स्वागत करने के पश्चात रैली में शामिल हो कर डी एस ए मैदान पार्किंग में आयेंगे l डी एस ए मैदान में बरेली से पधारे सभी पीस कार रैली के सदस्यों का स्वागत दोपहर ३.५०
बजे भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के इंटरैक्टर्स द्वारा किया जाएगा तत्पश्चात बैंड स्टैंड में चोलियां नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा और इस कार रैली को सायं ५ बजे डी एस ए मैदान पार्किंग से हल्द्वानी के लिए मॉल रोड होते हुए रवाना किया जाएगा ।हल्द्वानी से ये रात पीस कार रैली , रामपुर बदायूं, कासगंज , अलीगढ़ ,आगरा, कानपुर होते हुए बरेली २३ फरवरी को पहुंचेगी जहां रोटरी मंडल ३११० के तत्वाधान में रोटरी फाउंडेशन डे के उपलक्ष्य में २३ फरवरी को एक भव्य पीस सेमिनार आयोजित किया जाएगा नैनीताल नगर के सभी नागरिकों से प्रार्थना है कि इस पीस ( शांति ) कार रैली में शामिल हो कर शांति , सद्भभावना और भाई चारे की प्रेम भरी मिसाल कायम करने में रोटरी क्लब नैनीताल का पूर्व सहयोग करे ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप, सचिव की चेतावनी : अधिवक्ताओ से हुआ दुर्व्यवहार तो देंगे उचित जवाब
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad