दो टैक्सी कारों की टक्कर में सात घायल, दो गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर किया

नैनीताल। गुरुवार को हल्द्वानी मार्ग में दो वाहनों की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों टैक्सी वाहनों सवार सात लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार जैतारण निवासी राजेन्द्र चौधरी टैक्सी वाहन संख्या आरजे 19-टीबी-1562 से राजस्थान के एक परिवार को घुमाने नैनीताल आया हुआ था। बृहस्पतिवार को वह पर्यटकों को लेकर वापस लौट रहा था। उनका वाहन ताकुला के समीप पहुंचा ही था कि अचानक सामने से एक ऑल्टो वाहन संख्या uk03टीए-1464 आ गया। ऑल्टो वाहन की गति तेज होने के कारण दोनों चालकों ने नियंत्रण खो दिया। जिससे दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहनों में सवार ज्योलीकोट निवासी गम्भीर रूप से चोटिल हो गए। राहगीरों ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एएसआई सुनील कुमार और चीता कांस्टेबल अमित गहलोत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को 108 से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद करिश्मा और हेमा देवी को रेफर कर दिया गया है।

Advertisement