डी. एस. बी. परिसर नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर जारी
नैनीताल l डी. एस. बी. परिसर नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर नैनीताल जिले के ग्राम अधौड़ा में विगत 16 मार्च से चल रहा है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा गांव में साफ-सफाई के विभिन्न कार्य किए गए तथा ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क व विभिन्न जागरूकता संबंधी कार्य किए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत होने वाले बौद्धिक सत्र में विभिन्न विद्वानों व गणमान्य लोगों द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ बौद्धिक विमर्श किया गया। शिविर का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना डी. एस. बी. परिसर की संयोजक डॉ. शशि पांडे व सहायक अधिकारी डॉ. मनोज सिंह बाफिला, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. संदीप दत्त मंडोली द्वारा किया गया जा रहा है।










