वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यूनुस सलमानी का निधन

नैनीताल। तल्लीताल निवासी अधिवक्ता तस्लीम अहमद के पिता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता यूनुस सलमानी का बुधवार रात्रि निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे।
मोहम्मद यूनुस सलमानी सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते थे, वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ तल्लीताल अंजुमन इस्लामिया के सचिव पद पर भी रह चुके थे वह
अपने पीछे पत्नी फरीदी बेगम, पुत्र सुवाले अहमद, वसीम अहमद, तस्लीम अहमद, नदीम तथा एक पुत्री निखत सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
गुरुवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया ।
उनके निधन पर विधायक सरिता आर्या, नगर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भागवत प्रसाद महासचिव दीपक रावली ललित रावत सरद चंद शाह ओमकार गोस्वामी भुवन जोशी कैलाश जोशी गौरव जोशी पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, नैनीताल अंजुमन इस्लामिया के सदर शोएब शमसी तलीताल अंजुमन इस्लामिया के सदर वासी कुरैशी मोहम्मद तय्यब अकरम खान इकबाल हुसैन पालिका सभासद गीता उप्रेती, व्यापार मंडल तल्लीताल अध्यक्ष मारुति नंदन साह , महासचिव अमनदीप सिंह आनंद व्यापार मंडल मल्लीताल अध्यक्ष किशन नेगी, पूर्व अध्यक्ष भुवन साह , कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल रईस भाई सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और कांग्रेसी नेताओं तथा व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।