वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य और गरमपानी मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने नैनीताल विधानसभा के गरमपानी मंडल के दुरुस्त गांवों का किया भ्रमण,ग्रामीणों की सुनी जन समस्याएं

नैनीताल। भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य और गरमपानी मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने आज गरमपानी मंडल के रातीघाट,घुना,कफलटा,बारगल,गरजोली, सिलटोना, गजार व धरमाड़ी आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान हेम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, कुछ समस्याओं का उन्होंने तत्काल अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की आए दिन समस्या होती है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिनसे उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है वही उन्होनें ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ताकर उनकी समस्याओं से निदान दिलाएंगे। वही हेम आर्य को जनता का पूर्ण समर्थन नैनीताल विधानसभा से मिल रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, बीटीसी मेंबर विजय कुमार, ग्राम प्रधान राजू कुमार, गोधन सिंह,उमेश बरगली, मनोज जोशी रवि बिष्ट, यशपाल आर्य, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश आर्य, पुष्कर बरगली, किशन बरगली, हरिनंदन बरगली, चंदन सिंह बरगली भोला सिंह, दीपक सिंह बरगली, नंदन सिंह रावत गोदान सिंह बरगली, दीपक सिंह बरगली, नवीन सिंह गोपाल सिंह, चंदन सिंह बरगली हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।










