सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य मेहता का शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरुस्कार हेतु चयन

नैनीताल । उत्तराखंड में शिक्षा के उन्नयन तथा गुणात्मक सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल १९ गुरुजनों का चयन शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरुस्कार-२०२५ के लिए हुआ है। नैनीताल शहर से इस प्रतिष्ठित पुरुस्कार के लिए नगर के प्रतिष्ठित भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता का चयन किया गया है।
बता दें प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने सन १९८९ में डीएसबी परिसर नैनीताल से स्नातकोत्तर भौतिकी में कुमाऊं विश्वविद्यालय से दूसरा स्थान प्राप्त किया । जुलाई १९८९ से भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के पद पर कार्य प्रारंभ किया तब से अनवरत २०१८ तक विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में कार्य किया ।सन २०१८ में प्रधानाचार्य का पद ग्रहण करने के उपरांत सर्वप्रथम विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में एक वर्ग अंग्रेजी माध्यम प्रारंभ किया ।राष्ट्रीय सेवा योजना में २०१९ और २०२२ में दो बार विद्यालय को राष्ट्रीय सेवा योजना में राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया ।विद्यालय के विद्यार्थियों ने छात्रवृति परीक्षा तथा एनसीसी और राष्ट्रीय सेवा योजना में उल्लेखनीय कार्य किया । मेहता का पुरुस्कार के लिए चयन होने पर स्कूल प्रबंधन कमेटी समेत कालेज परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।











