सागवान हाउस ने मोनाल हाउस को सात विकेट से पीटा

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही 15वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर हाउस ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 मोनाल हाउस और सागवान हाउस के बीच खेला गया। सागवान हाउस ने मैच को सात विकेट से जीतकर पूरे अंक हासिल किए।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत मैच में मोनाल हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मोनाल हाउस की टीम के खिलाड़ियों ने पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 33 रन बनाए, जबकि सागवान हाउस ने बिना विकेट खोए 47 रन बनाकर 14 रन की बढ़त हासिल कर ली।
मैच की दूसरी पारी में मोनाल हाउस ने दो विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाए, जबकि सागवान हाउस ने बिना विकेट खोए 25 रन बनाए जबकि पहले से ही सागवान हाउस की टीम 14 रन की बढ़त पर रहकर मैच को सात विकेट से जीत हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी, सारिका जैन, शिक्षिक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।










