चेन्नई से मोटर साइकिल से 8000 किलोमीटर की सफर तय करने के बाद नैनीताल पहुंचे सदत

नैनीताल l ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज का 80वॉ स्थापना दिवस के अवसर पर चैन्नई से मोटरसाइकिल से 8000 किलोमीटर का सफर कर नैनीताल पहुँचे सदत । नैनीताल बैंक यूनियन के सदस्य प्रवीण शाह और रजत के द्वारा सदत का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
सदत ने बताया कि वे आल इंडिया बैंक एम्प्लाइज यूनियन के सदस्य भी है और बैंक फ़ॉर द नेशन बैंक फ़ॉर द पीपल के स्लोगन के साथ उन्होंने चैन्नई से अपनी यात्रा मोटर साइकिल से शुरू की। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य बैंक और बैंक के कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यो को जनता तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि एक बैंक कर्मी अपने कार्य को निष्ठा से करता है लेकिन उसके कार्य की पहचान और उसे स्वीकारने की जरूरत है इसी संदेश को लेकर वह ये यात्रा कर रहे है। सदत ने कहा कि पहाड़ के लोग बहुत मददगार है और वह शनिवार को नैनीताल से देहरादून के लिए रवाना होंगे और बाइक इवेंट में हिस्सा लेंगे। उसके बाद नेपाल काठमांडू पोखरा लखनऊ से वापस चेन्नई यह यात्रा मेरी समाप्त होगी नैनीताल पहुंचकर मुझे बहुत अच्छा लगा और यहां के पहाड़ और यहां के लोग बहुत ही सुंदर हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने भी मेरी यात्रा का सफल बनाने में सहयोग किया l

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में टूरिज्म एवं मेडिकल टूरिज्म को बजट से फायदा मिलेगा डॉक्टर ललित तिवारी

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad