रूस यूक्रेन युद्ध पर “माटी की खबरें”की रिपोर्टर “रश्मि रंजन” को मिला राष्ट्र गौरव का अवॉर्ड

नैनीताल : रूस यूक्रेन की विभीषिका में यूक्रेनी महिलाओं की बहादुरी, मर्म, बेबसी तो कभी चित्कार पर विशेष कवरेज करने वाली “माटी की खबरें” की महिला पत्रकार रश्मि रंजन को राजस्थान की मशहूर संस्था भव्या फाउंडेशन द्वारा राष्ट्र गौरव का सम्मान देना गौरांवित करता है। इस सम्मान के लिए माटी की खबरें परिवार की ओर से रश्मि रंजन को ढेरों बधाई के साथ हार्दिक शुभकामनाएं हैं। जयपुर में आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन में उन्हें राष्ट्र गौरव अवार्ड -2022 से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान साहित्य,पेंटिंग, आर्ट- क्राफ्ट के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय उत्कृष्ठ कार्यों को लेकर दिया गया। बता दें रश्मि रंजन ने रूस यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन की महिलाओं की प्रत्येक दशा को कवर किया और कठोर सच को “हर तरफ राख है”,,,,,, शीर्षक से पाठकों तक पहुंचाया। जयपुर में हुए अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में देश के ही नही बल्कि विदेशी प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले दो सौ मे निशक्त जन, कैंसर पीड़ित और आटिज्म वर्रिएर्स और बाल बसेरा गृह के बच्चे भी शामिल रहे। सम्मानितों को
भव्या फाउंडेशन के संस्थापक शैलेन्द्र माथुर व निदेशक डॉ. निशा माथुर, समाजसेवी पत्रकार पवन कपूर दिल्ली, डॉ. परिन सोमानी लंदन यूनाइटेड किंगडम के कर कमलों से किया गया | समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली के प्रख्यात समाजसेवी एवं पत्रकार पवन कपूर व यूनाइटेड किंगडम लंदन के डा परिन सोमानी थे।








