रोहित सिंह बिष्ट ने आई आई टी जैम की परीक्षा उत्तीर्ण

नैनीताल l डी एस बी परिसर के बी एस सी के छात्र रोहित सिंह बिष्ट ने आई आई टी जैम की परीक्षा उत्तीर्ण की है । रोहित को अब एम एस सी तथा पी एच डी हेतु प्रवेश मिलेगा। रोहित अल्मोड़ा के कुंदन सिंह बिष्ट के पुत्र है तथा बचपन से ही मेधावी रहे है । रोहित को रसायन विज्ञान में प्रवेश मिलेगा । उनकी सफलता पर निदेशक प्रोफ नीता बोरा ,प्रौढ़ संजय पंत , प्रोफ ललित तिवारी सहित कूटा टीम ने बधाई एवं शुभ कामनाएं दी है ।