शैल कला समिति ने जीत सिंह नेगी की याद में कंबल वितरण किए

देहरादून । शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के तत्वावधान में सिलाई केंद्र मैं आज स्वर्गीय जीत सिंह नेगी जी की जयंती पर याद किया गया, नेगी जी के द्वारा रचित एवं संगीतमय किए गीत आज भी लोगों की जुबान पर है सिलाई-कटाई सीख रही महिलाओं को कंबल वितरण किए गए, आज कल सर्दी अधिक होने के कारण कम्बल की जरूरत रहती है,
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष- डॉ स्वामी एस चंद्रा ने कहा कि संस्था हमेशा जरूरतमन्द लोगों के लिए सदैव मदद के लिए तैयार रहती है,
डॉ स्वामी ने बताया कि गत 26 जनवरी को भी 77वें गणतंत्र दिवस पर बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरण की गई थी, इसके अतिरिक्त सपेरा बस्ती एवं बिंदाल बस्ती में पठन-पाठन सामग्री तथा कंबल का वितरण किया गया था, सर्वश्री शिवम अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, लोकेश गर्ग, महेंद्र सिंह, संजय थापा, हरीश मित्तल का सहयोग मिलता रहता है, इस अवसर पर गोविंद गुसाई, नीरज उनियाल, पवन चौहान, प्रियंका, काजल, अन्नू, नेहा, तुलसी, रिंकी देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।








