रितुल कुमार बने मंडल नैनीताल के युवा मोर्चा अध्यक्ष

नैनीताल l जिले के अंतर्गत आने वाले सभी नगर मंडलों के मोर्चों की घोषणा भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा कर दी गई है जिसमें नैनीताल नगर मंडल का युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार को नियुक्त किया गया है।रितुल पूर्व में युवा मोर्चा में मंत्री एवं उसके बाद महामंत्री के रूप में कार्य कर चुके है।इस बार संगठन ने उन्हें मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
रितुल कुमार को यह नवीन दायित्व मिलने के बाद विधायक सरिता आर्या,मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की,महामंत्री हरीश राणा एवं आशीष बजाज,अरविंद पडियार,मोहित रौतेला,आयुष भंडारी,विक्रम राठौर,संतोष कुमार,हर्षित बिष्ट सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।









