खाद्य विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नैनीताल सुरेन्द्र सिंह बिष्ट

नैनीताल l खाद्य विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नैनीताल सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विभाग में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में राशन कार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया आरसीएमएस पोर्टल पर संचालित की जा रही है । भारत सरकार के द्वारा स्मार्ट पीडीएस योजना के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष में सभी राज्यों के लिए एक एकीकृत/उच्चीकृत यूआरसीएमएस पोर्टल बनाये जाने का निर्णय लिया गया है । वर्तमान में प्रचलित आरसीएमएस पोर्टल के डाटा को यूआरसीएमस में माइग्रेट करने हेतु दिनांक 26 से 07 मार्च तक आरसीएमएस पोर्टल में होने वाले समस्त कार्य स्थगित/बाधित रहेंगे । बिष्ट ने बताया कि नवीन यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल में कार्य किया जाना सरल, प्रभावी और एडवांस तकनीकीयुक्त होगा ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 635वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad