खेल विभाग डीएसए के साथ रजामंदी से कराना चाहता है प्रतियोगिता: रशिका

नैनीताल। डीएसए मैदान में खेल प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को खेल विभाग की उपनिदेशक रशिका सिद्दीकी ने प्रतियोगिता कराने को लेकर पत्रकारों से कहा कि विभाग ने पिच बनवाई और 32 टीमों ने प्रतियोगिता के लिए अपनी इंट्री आई। मगर कुछ व्यवधान के चलते खेल शुरू नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष की ओर से कहा गया कि पहले पृथ्वीराज प्रतियोगिता होगी लेकिन इस पर भी एसडीएम, विधायक और पालिका अध्यक्ष की ओर से मध्यस्थता के जरिए हल निकाला गया कि यह प्रतियोगिता खेल विभाग, डीएसए और नगर पालिका तीनों संस्थाएं मिलकर कराएंगी। इस पर भी खेल विभाग राजी था कहा था कि प्रतियोगिता निःशुल्क होगी l खिलाड़ियों को नियमानुसार रिफ्रेशमेंट, पुरस्कार, उपकरण और सर्टिफिकेट सभी खेल विभाग की ओर से दिए जाएंगे, लेकिन पालिका और डीएसए की ओर से बाद में इसके लिए मना कर दिया गया । खेल विभाग अभी भी साथ मिलकर प्रतियोगिता करने के लिए तैयार है और विवाद में नहीं पड़ना चाहता है और ना ही मैदान में कब्जा करना चाहता है l प्रतियोगिताएं कराई जाए यही हमारा उद्देश्य है। डीएसए पूर्व से करा रहा प्रतियोगिताओं के लिए शासन से खेल विभाग को आदेश हैं कि जब भी ये प्रतियोगिता कराई जाएंगी तो विभाग की ओर से इसमें पूरा सहयोग कराया जाए और हम इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत भी मौजूद थी l इधर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर खेतवाल ने बताया कि खेल विभाग हमें प्रस्ताव बनाकर देगा उसके बाद ही कोई विचार किया जाएगा l









