दिवंगत रंगकर्मी कवि जगमोहन जोशी मंटू को रंगकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि, बिछड़ा इस अदा से एक शख्स, पूरे शहर को वीरान कर गया।

नैनीताल l शहर के प्रति संवेदनशील रहे मंटू। उनके विचारों के अनुसार साँस्कृतिक नगरी को आगे बढ़ाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि। नैनीताल के प्रसिद्ध रंगकर्मी संगीतकार और कई जगमोहन जोशी मंटू का सोमवार को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरा साँस्कृतिक जगत शोक और सदमे में डूब गया।उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए युगमंच और नगर के तमाम रंगकर्मियों एवं बुद्धिजीविओ द्वारा सी आर एस टी इंटर कॉलेज में सामूहिक रूप से एकत्र होकर एक शोक सभा का आयोजन किया, और हरदिल अजीज, मिलनसार और संत स्वभाव के महान कलाकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा के दौरान उपस्थित तमाम लोगों ने मंटू के बारे में अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर देहरादून निवासी जनगीतकार डॉo अतुल शर्मा द्वारा मंटू को श्रद्धांजलि स्वरूप लिखी गई कविता का भी पाठ रंगकर्मी शिक्षक मनोज कुमार द्वारा किया गया। शोक सभा में विगत दिवस दिवंगत हुए रंगकर्मी जावेद हुसैन के पिता मोहम्मद हुसैन साहब को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में उपस्थित लोगों में नगर पालिका अध्यक्ष डाo सरस्वती खेतवाल, डॉo विजय कृष्ण, दिनेश डंडरियाल, प्रो धनेश पांडे, राजीव लोचन शाह, प्रभात गंगोला, कैलाश जोशी, शेखर पाठक, अनूप साह, जहूर आलम, जितेंद्र बिष्ट, मिथिलेश पांडे, रवि जोशी, मदन मेहरा, मोहित सनवाल, कौशल शाह, वीरेंद्र शाह, मनोज कुमार, नवीन बेगाना, पवन कुमार, नीरज डालाकोटी, संजय कुमार, अनिल कुमार, विनय साह, सुनील कुमार, नवीन खोलिया, मुन्नी तिवारी, रेखा, सुषमा, अदिति खुराना, दीपा बिष्ट, हर्षिता बिष्ट, योगिता तिवारी, दिनेश सिंह, बिनवाल, राजेश कुमार, दीपक सहदेव, डॉo हिमांशु पांडे, सिद्धांत, उत्पल, आद्या जोशी, आदि उपस्थित रहे। नैनीताल के बाहर से शोक संदेश भेजने वालों में डॉo अतुल शर्मा, राजा बहुगुणा, प्रदीप पांडे, गिरजा पाठक, मनोज, भास्कर बिष्ट, संजय जोशी आदि ने सन्देश प्रेषित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement