डीएसबी परिसर में राग व धमाल होली गायन

नैनीताल l डीएसबी परिसर के संगीता विभाग में कुमाऊनी बैठकी होली का आयोजन किया गया l जिसमें होली के रागों के साथ धमाल होली गायन किया गया l
शुक्रवार को परिसर में आयोजित बैठक होली में कुमाऊनी होली के गायक नंदन जोशी व अरुण पांडे ने कुमाऊनी बैठक होली प्रस्तुत की l नंदन जोशी ने बताया कि कुमाऊँनी बैठकी होली शास्त्रीय रागों पिल्लू, काफी, श्याम कल्याण पर आधारित है, जिसका आगाज़ पौष माह में होता है यह होली सादगी और शास्त्रीय संगीत का अद्भुत संगम है। उन्होंने बताया कि बैठक होली में रागों के साथ ही धमाल का भी गायन होता है l इसके साथ ही नंदन जोशी व अरुण पांडे ने होरी खेले रहे नन्द नंदन , रंग डारी चुनर सारी चुनर मैना न जाऊ ब्रिज, संग की सहेली , कैसे जाऊ घर आदि पिल्लू, रागों की प्रस्तुति दी l इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. रवि जोशी , डॉ, गगन दीप होती, डॉ. अशोक कुमार, प्रो . किरन बर्गली, डॉ. रीतेश साह, प्रो.नीलू लोदियाल, डॉ.लक्ष्मी धस्माना, बबीता लोहनी आदि मौजूद रहे l







