लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसियेशन ने किया कार्य बहिष्कार

नैनीताल l लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसियेशन की ओर से लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय में पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर कार्यबहिष्कार किया गया है l एसोसियेशन ने प्रमुख अभियंता स्तर पर पारस्परिक स्थानांतरण की मांग की l
सोमवार से लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसियेशन की ओर से लोनिवि कार्यालय में पारस्परिक स्थानांतरण को प्रमुख अभियंता स्तर से कराने की मांग को लेकर किया गया कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा l मिनिस्टीरियल एसोसियेशन के अध्यक्ष हिमेश सनवाल ने बताया कि पूर्व में प्रमुख अभियंता स्तर से ही पारस्परिक स्थानांतरण होते आए है l लेकिन अब स्थानांतरण को शासन स्तर से किए जाने के चलते पारस्परिक स्थानांतरण को लटकाया जा रहा है l अभी शांति पूर्ण तरीके से सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया , यह कार्य बहिष्कार अनिश्चित कालीन है l उन्होंने कहा कि जब तक मिनिस्टीरियल कार्मिकों की समस्याओं के समाधन नहीं होने के फलस्वरूप आन्दोलन किया जाएगा l इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चन्द्र आर्या , पूरन विष्ट, किशन सिंह, सुनील कोहली, अंकिता नयाल, घनश्याम सत्यवली, जीवन पाण्डे, गोपाल दत्त, गोकुल कुमार, दीपक रावत, रोहित गुरूरानी, ममता जोशी,भाष्कर आर्या, आदि मौजूद रहे l
फोटो —