राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियंस कबड्डी के लिए प्रियंका का चयन

नैनीताल: विश्कुलम द ग्लोबल स्कूल, मेहरा गांव कक्षा 7वीं की छात्रा प्रियंका का राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियंस कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। रुद्रपुर में आयोजित सांसद ट्रॉफी प्रतियोगिता में प्रियंका ने शानदार
खेल क्षमता का परिचय दिया था। विद्यालय प्रबंधक दिनेश पाण्डे ने बताया कि प कठिन मुकाबलों में आत्मविश्वास, गजब की फुर्ती और रणनीतिक कौशल के कारण चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हुई। प्रियंका युवा कल्याण विभाग के बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में कोच मोनिका नयाल के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रियंका की इस उपलब्धि पर विद्यालय शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं।








