सरस्वती शिशु मंदिर मौना नैनीताल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया
नैनीताल l सरस्वती शिशु मंदिर मौना नैनीताल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता आर्या जी माननीय विधायक नैनीताल , विशिष्ट अतिथि श्री भीम सिंह बिष्ट जी खंड कार्यवाह आरएसएस, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह नयाल जी व्यस्थापक रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में नन्हे मुंन्हे भैया बहिनो द्वारा विभिन्न प्रस्तुति कर शानदार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सोनम शर्मा जी द्वारा किया। सांस्कतिक कार्यक्रम बहन गीता शर्मा जी के मार्गदर्शन में किए गए।
मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता आर्या माननीय विधायक जी द्वारा भैया बहिनो की प्रस्तुति पर शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की, माननीय विधायक जी द्वारा विद्यालय हित मे विद्यालय भवन निर्माण हेतु 5 लाख की घोषणा की गयी। साथ ही माननीय विधायक द्वारा आश्ववस्त किया गया कि माननीय सांसद जी द्वारा भी भवन निर्माण हेतु 5 लाख की राशि की सहायता कराएंगी। प्रधानाचार्य द्वारा भैया बहनों एवं आचार्य/आचार्यों के उत्साहवर्धन हेतु सन्देश-
वार्षिकोत्सव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच नहीं, बालक बच्चों के सर्वांगीण विकास का उत्सव है, मंच पर प्रस्तुति देने वाले हर कलाकार को मेरी और से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएँ, अपनी प्रतिभा को निखार और आगे बढ़े। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को वार्षिकोत्सव की बधाई, आपकी मेहनत और समर्पण ने इस आयोजन को सफल बनाया है, इस अद्भुत टीम प्रयास के लिए आप सभी का आभार व्यक्त किया गया।
माननीय विधायक जी द्वारा की गयी घोषणा हेतु प्रधानाचार्य एवं विद्यालय परिवार द्वारा धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।
वार्षिकोत्सव समारोह में श्री आनंद सिंह नेगी, श्री राकेश कपिल, श्री दीपक रैक्वाल, श्री कुंदन चिलवाल जी, श्री राकेश राणा जी, श्रीमती निर्मला जीना जी, श्रीमती रेखा बिष्ट जी, विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, इत्यादि उपस्थित रहे।










