कुमाऊँ विश्वविद्यालय में 02 एवं 05 मार्च 2026 के घोषित अवकाश निरस्त

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा 02 मार्च 2026 एवं 05 मार्च 2026 को घोषित अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
विदित है कि 20वें दीक्षांत समारोह के आयोजन के कारण पूर्व में विश्वविद्यालय में अवकाश एवं उपार्जित अवकाश प्रदान किए गए थे। उसी के क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 02 मार्च 2026 एवं 05 मार्च 2026 के अवकाश को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। अब इन तिथियों को विश्वविद्यालय के सभी परिसरों, संकायों और कार्यालयों में सामान्य कार्यदिवस के रूप में कार्य होगा।