राष्ट्रपति ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है

नैनीताल । राष्ट्रपति ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा 08 जनवरी, 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 217 की धारा (1) के तहत प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।
न्याय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से शुरू होगा। उनकी यह नियुक्ति उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र की सेवानिवृत्ति के परिणामस्वरूप हुई है। न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र 09 जनवरी, 2026 को अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं।








