20 फरवरी को प्रस्तावित विराट् हिन्दू सम्मेलन की तैय्यारियाँ जोरों पर

नैनीताल l 20 फरवरी को प्रस्तावित विराट् हिन्दू सम्मेलन के लिए तैय्यारियाँ जोर-शोर से चल रही है। इसी के तहत विभिन्न टोलियों को शहर के कोने कोने में प्रचार प्रसार के लिए भेजा जा रहा है। कार्यकर्ता घर घर जाकर धर्म प्रेमी जनता से 20 फरवरी को प्रस्तावित सम्मेलन में साध्वी प्राची जी के प्रवचन का लाभ उठाने का आह्वान कर रहे हैं। इस हेतू टोली में नितिन कार्की, आनन्द बिषट, भगवत रावत, मनोज जोशी, शैलेन्द्र बर्गली, भारत मेहरा, भूपेन्द्र बिषट, मयंक पन्त, मोहित रौतेला, लता दफौटी, युवराज,आयुष भंडारी, रितुल,सन्तोष कुमार,प्रदीप कुमार, विकाश जोशी, सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और शहर की धर्म परायण जनता सहयोग कर रहे हैं।