नैनी झील में डूबे सैलानी को पुलिस ने बचाया

नैनीताल। नैनीताल में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सूचना मिली कि चार्टन लॉज क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। खबर थी कि मलबे में तीन लोग दबे हुए हैं और चार अन्य बुरी तरह घायल हैं। अभी प्रशासन इस सूचना पर सक्रिय ही हुआ था कि तभी दूसरी खबर आई कि नैनीझील में डूबने से एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल और तीन घायल हुए हैं । जैसे ही ये सूचनाएं फैलीं, सायरन बजाती एम्बुलेंस और राहत बचाव दल की गाड़ियां घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ीं। मौके पर मोर्चा संभाले तहसीलदार अक्षय भट्ट ने बताया कि चार्टन लॉज और नैनीझील में आपदा के इन कृत्रिम दृश्यों का निर्माण जानबूझकर चुनौतीपूर्ण रखा गया था। तहसीलदार भट्ट के अनुसार, सूचना मिलते ही हमारी रेस्क्यू टीमों ने रिस्पांस दिया। चार्टन लॉज में दबे हुए 3 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालने और 4 घायलों को तत्काल मेडिकल हेल्प पहुंचाने का अभ्यास किया गया। वहीं, झील में डूबने की सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ ने पानी में सर्च ऑपरेशन चलाकर अपनी गति का प्रदर्शन किया।
इस ड्रिल के दौरान तहसीलदार भट्ट खुद पल-पल की रिपोर्ट लेते नजर आए। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य मकसद यह देखना था कि अगर कभी सच में ऐसी स्थिति पैदा हो, तो सूचना मिलने के कितने मिनट के भीतर मदद पहुंच पाती है।
मॉलरोड पर मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भी यह एक कौतूहल का विषय बना रहा। प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह के कड़े अभ्यास से भविष्य में किसी भी वास्तविक आपदा के दौरान जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  वसीम अहमद ने अपने पीएचडी शोध प्रबंध विषय " इंपैक्ट ऑफ क्लाइमेट चेंज ऑन वाटर रिसोर्सेस: ए केस स्टडी ऑफ बलिया कैचमेंट डिस्ट्रिक्ट नैनीताल, उत्तराखंड" ने अपनी शोध की अंतिम मौखिक परीक्षा दी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad