व्यापारियों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बैक फुट पर

नैनीताल l उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार को भी कोतवाली मल्लीताल मैं प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि पुलिस के इस तुगलगी फरमान को व्यापारी नहीं मानते हैं उन्होंने कहा कि नैनीताल एक पर्यटन नगरी है तथा यहां रात भर पर्यटकों का आना-जाना रहता है पुलिस के रात्रि 11:00 बजे दुकानों को बंद करने के फरमान से यहां के सभी व्यापारी आक्रोशित हैं उन्होंने इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारे भाई लगाएं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार का कोई ऐसा आदेश नहीं है जिसमें यह कहा गया है कि व्यापारी अपनी दुकानों को 11:00 बजे बाद नहीं खोल सकते हैं lमल्लीताल के व्यापारियों को समर्थनदेने के लिए तल्लीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचे थे उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी एकजुट हैं तथा पुलिस के इस तुगलगी फरमान का विरोध करते हैं l व्यापारियों के इस प्रदर्शन को देखते हुए सीओ रविकांत सेमवाल ने व्यापारियों से वार्ता की व्यापारियों ने कहा कि वह दुकानों को किसी भी कीमत पर 11: बंद नहीं करेंगे इसके बाद सीओ रविकांत सेमवाल ने कहा कि पिछले दिनों हल्द्वानी में एक घटना को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया था व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को इस आदेश को वापस लेना पड़ा इसके बाद व्यापारी वापस चले गए l इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बेस्ट व्यापार मंडल के महासचिव अमन दीप सिंह ममता जोशी राजेश वर्मा भारती रईस खान सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे l अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l

यह भी पढ़ें 👉  चंदोला बने मुख्य चुनाव अधिकारी

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad