बाबा का वेश में दो ठग दबोचे, पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

नैनीताल। मल्लीताल नयना देवी मंदिर के समीप बाबा बनकर लोगों से रुपये मांग रहे दो लोगों को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कर्यकर्ताओं ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर नयना देवी मंदिर के बाहर बाबा बनकर दो लोग राहगीरों से रुपये मांग रहे थे। दोनों के संदिग्ध नजर आने पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ पूछताछ की तो दोनों के बरेली निवासी होने की जानकारी मिली। जिसके बाद लोग दोनों को पकड़ कोतवाली ले आए। जहां पुलिस पूछताछ में दोनों का सत्यापन नहीं मिला। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि सुभाष नगर बरेली निवासी भोलू सिंह व अमरजीत सिंह के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई है। विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के लोगों से कहा है कि वह बाहरी लोगों के बहकावे में ना आए तथा इन्हें कोई सामान ना दें l

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने एरीज के वैज्ञानिक डा नरेंद्र सिंह को उत्तराखंड गौरव के सम्मान से नवाजा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad