भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा

ननीताल : मुख्यमंत्री के निर्देश में ‘ड्रग फ्री देवभूमि मिशन’ के तहत पुलिस ने एक तस्कर को भारी मात्रा में स्मैक के साथ धर दबोचा है।
एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। एक बड़ी कार्रवाई में बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा है। मनोज कुमार कत्याल पलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान गौला बाईपास रोड के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। अभियुक्त मो० उमेर उम्र 24 वर्ष, निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी जिला बरेली (वर्तमान निवासी टांडा, शेखपुरा अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में धारा 8/21 एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर रामनगर में एक तस्कर को 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।जिले में नशे के खिलाफ चल रहे इस महाभियान के तहत कल दो अन्य बड़ी सफलताएं मिलीं ।