पुलिस ने 52 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

नैनीताल l टीसी डॉ0 मंजुनाथ द्वारा प्रभारियों को अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश के चलते पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी नैनीताल भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पहाड़ी रसोई रामगढ़ मुक्तेश्वर रोड से अभियुक्त हिमांशु भट्ट पुत्र श ईश्वरी दत्त भट्ट निवासी ग्राम हरतोला थाना भवाली जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष को 52 पव्वे अवैध मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया गया हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली भवाली में धारा 60 ई एक्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। इस अभियान में पुलिस उ0नि0गुलाब सिंह कम्बोज शामिल रहे।








