जन जन की सरकार जनता के द्वार बहुउद्देशीय शिविर भवाली में खाद्य विभाग की जानकारी देते क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट

नैनीताल l जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत आज नैनीताल जनपद के अंतर्गत नगर पालिका परिषद भवाली के लाभार्थियों हेतु रामलीला मैदान भवाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शिविर में उपस्थित जनता को प्रदान की गई । शिविर में क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे, परियोजना निदेशक चन्द्रा राज, अधिशासी अधिकारी भवाली, सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे । विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने शिविर में प्रतिभाग कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन जन की सरकार आपके द्वार में समस्याओं के समाधान के लिए पहुँच रही है ताकि आमजन को अपनी समस्या के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े । मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द पांडे ने इस मौके पर कहा कि जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बहुउद्देशीय शिविर में पंजीकृत प्रत्येक शिकायत का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास करें और कहा कि बहुउद्देशीय शिविर लगाने लगाने का यही उद्देश्य है कि जनता की यदि किसी भी विभाग से कोई समस्या हो तो एक स्थान पर ही उसका निराकरण किया जा सके। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग कर जनता को विभाग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई । बहुउद्देशीय शिविर में राशन कार्ड में मॉडिफिकेशन से संबंधित 2 बजे तक २८ आवेदन प्राप्त हुए जिनका मौके पर राशन कार्डो में ऑनलाइन नाम दर्ज कर समस्याओं का समाधान किया गया । ए आर ओ सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने इस मौके पर क्षेत्रीय जनता को जानकारी देते हुए कहा कि शासन द्वारा जनपद को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार ६५.२६ % लाभार्थियों का चयन इस योजना में चयन किए जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था । लक्ष्य के अनुरूप उक्त योजना में राशन कार्ड प्रचलित हैं । खाद्य विभाग के अधिकारी द्वारा राशन कार्ड सम्बन्धी अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा विभाग के कार्य की सराहना की गई । इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पाण्डे, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, परियोजना निदेशक चन्द्रा राज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भवाली, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक दर्शनानन्द, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, प्रकाश आर्या, प्रगति जैन सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य सहित कई विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।









